अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अर्जेन्टाइना के रहने वाले ईसाई पति व पत्नी ने ईरान के क़ुम शहर में आयतुल्लाह साफ़ी गुलपाएगानी के दफ़्तर में आकर इस्लाम धर्म को स्वीकार किया। अमलिया और रामोन अपनी ईरानी बहू के अच्छे व्यवहार को देखकर अचंभित रह गए और शिया धर्म के बारे में रिसर्च करने पर मजबूर हो गए और अंत में ईरान आकर आयतुल्लाह साफ़ी गुलपाएगानी की मौजूदगी में उन्होंने शिया धर्म को अपना लिया।
इन पति पत्नी ने कल्मा पढ़ने के बाद अपना नाम बदल कर आमेना और रज़ा रखा।
